27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

HomeChhattisgarhऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

Date:

जशपुर, 4 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की अवैध संपत्ति को फ्रीज कराया है। तस्करी से अर्जित मकान, चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक मारुति स्विफ्ट कार सहित कुल 50,64,653 रुपए की संपत्ति को SAFEMA कोर्ट, मुंबई के आदेश पर जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार रोहित यादव लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त था। वर्ष 2013, 2017, 2021 और 2023 में भी उसके खिलाफ भारी मात्रा में गांजा जब्ती के प्रकरण दर्ज किए गए थे। लगातार कार्रवाई के बाद भी उसने तस्करी नहीं छोड़ी और इस अवैध धंधे से लाखों की संपत्ति अर्जित की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह कठोर कार्रवाई गांजा तस्करी रोकने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में शामिल रहेगा, उसकी अवैध कमाई पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरगुजा रेंज में SAFEMA के तहत यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मार्च 2025 में कुख्यात तस्कर हीराधर यादव की 1.38 करोड़ रुपए की संपत्ति को भी फ्रीज किया गया था।

बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com के साथ…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related