स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर : 03 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्वों में फेरबदल किया है। विकास आयुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत अधिकारी जितेन्द्र कुमार साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े : बालको प्लांट में बड़ा हादसा टला, 20 साल पुराना ईएसपी संयंत्र गिरा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…
जितेन्द्र कुमार साहू के अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए शासन ने यह अहम जिम्मेदारी दी है। अब वे मंत्री को नीतिगत कार्यों, योजनाओं की निगरानी और विभागीय गतिविधियों के संचालन में सहयोग करेंगे। माना जा रहा है कि उनके जुड़ने से विभागीय कार्यों की गति और अधिक सुदृढ़ होगी।
खबरे और भी…


