37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM विष्णु देव साय का नमन, कहा—“सत्य, अहिंसा और सादगी आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक”…

HomeChhattisgarhगांधी-शास्त्री जयंती पर CM विष्णु देव साय का नमन, कहा—“सत्य, अहिंसा और...

Date:

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन हमें यह सिखाता है कि अडिग निष्ठा और सत्याग्रह से किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को बेहतर दिशा देने में प्रासंगिक हैं और हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : बस्तर दशहरा : 75 दिनों तक चलने वाला अनोखा पर्व, देवी दंतेश्वरी को समर्पित परंपराओं ने मोह लिया भक्तों का मन…

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शास्त्रीजी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और सेवा को सर्वोपरि स्थान दिया। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देशवासियों का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रीजी की निष्ठा और ईमानदारी सदैव नागरिकों को प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...