31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

55 वें वर्ष में रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में आज जलेगा 101 फीट का रावण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी से गूंजेगा दशहरा उत्सव…

HomeChhattisgarh55 वें वर्ष में रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में आज जलेगा 101...

Date:

रायपुर: 02 अक्टूबर 25— राजधानी के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में इस वर्ष 55वां श्रीराम विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कल, 2 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी और विशाल रावण दहन के साथ आतिशबाजी आकाश को रोशन करेगी।

कार्यक्रम के संयोजक और रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन का शुभारंभ दोपहर 4 बजे से होगा। इस वर्ष मैदान में 101 फीट ऊँचे रावण के साथ 81-81 फीट ऊँचे कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। उत्सव के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमन डेका तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, महापौर, सभापति, निगम पार्षद, आयोग-मंडल-निगमों के अध्यक्ष व सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस दौरान रामलीला मंचन, भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। विशेष आकर्षण के रूप में बेंगलोर एवं पश्चिम बंगाल से आई टीम लगभग एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी।

श्री मिश्रा ने बताया कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल के लिए पानी टैंकर, सुरक्षा के लिए सुरक्षाबल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा हेतु एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता
इन सभी इंतज़ामों के साथ आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया गया है।

परंपरा का 55वां वर्ष

सामाजिक कार्यकर्ता जी. स्वामी और उनकी टीम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी दशहरा मैदान में बीते 54 वर्षों से सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति और नेशनल क्लब डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव मनाया जाता रहा है। इस वर्ष आयोजन का 55वां वर्ष होगा। रेल विभाग का सहयोग भी इस आयोजन में शामिल है और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उत्सव में भाग लेंगे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...