27.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून का तांडव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में मानसून का तांडव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी...

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई से पहले तांडव मचा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से अब प्रदेश में हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहेंगे।

विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मानसून जाते-जाते तेज बारिश और आंधी-तूफान ला सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें। वहीं बाहर मौजूद लोग बारिश और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थान पर खड़े होने से बचें। मौसम विभाग ने कहा है कि सावधानी बरतकर हादसों से बचा जा सकता है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...