33.7 C
Raipur
Tuesday, May 19, 2026

भाटापारा में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhभाटापारा में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार...

Date:

भाटापारा : 21 सितम्बर 2025—ल में नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सिमगा पुलिस ने बनसाकरा निवासी शिक्षक देवलाल साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक छात्राओं को जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करने का झांसा देता था। इसी बहाने वह उन्हें अपने पास बुलाता और फिर गंदी हरकत करता था। तीन नाबालिग छात्राओं के बयान दर्ज होने के बाद मामला खुला।

सिमगा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी का आचरण गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और गहराई से जांच की जाएगी।

घटना सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं कई सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related