35.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा – हाईटेंशन तार से करंट फैलने पर तीन की मौत, कई घायल…

HomeChhattisgarhकोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा – हाईटेंशन तार से...

Date:

कोंडागांव: 21 सितंबर 2025— जिले में शनिवार देर रात कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़ेराजपुर विकासखंड के रावसवाही गांव में आयोजित मैच के बीच अचानक आए तेज तूफान से टेंट का लोहे का पाइप 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे करंट पूरे मैदान में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में तीन दर्शकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और शुनील शोरी के रूप में हुई है। घायलों को पहले विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आधुनिक चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मैदान में चीख-पुकार मच गई। कई लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। फिलहाल पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...