22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

राशिफल : 21 सितम्बर 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 21 सितम्बर 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

आज चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा के संचार से दिन के पहले भाग में शुक्र के साथ युति बनेगी, जबकि दूसरे भाग में सूर्य और बुध के साथ शशि-आदित्य योग का निर्माण होगा। साथ ही दुरुधरा योग का भी संयोग बन रहा है। इन ग्रह योगों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। खासकर मिथुन राशि के जातकों को अटका हुआ धन मिल सकता है और वृष राशि वालों की कमाई अच्छी होगी।

मेष
आज लापरवाही आपकी समस्याएँ बढ़ा सकती है। मित्र से कहासुनी हो सकती है। अहम से विवाद बढ़ेंगे। पुरानी गलती पर पछतावा होगा, हालांकि वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बड़ी डील अटक सकती है, पार्टनरशिप में सतर्क रहें।

वृष
आज आप अपनी ज़रूरतों की पूर्ति पर ध्यान देंगे। बड़ा लक्ष्य बनाकर चलना लाभदायक होगा। परिवार के साथ समय बिताएँ और जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन की संभावना है। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें, विरोधी नुकसान पहुँचा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में आगे रहेंगे।

कर्क
आज इनकम बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शौक-मौज पर खर्च संभव है। आलस छोड़कर काम करें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।

सिंह
आय-व्यय में संतुलन रखें। कारोबार में प्रगति होगी। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि धन कहीं अटका है तो वापसी की संभावना है। बड़ा जोखिम न लें।

कन्या
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। नई योजनाओं से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान से संतोष और खुशी मिलेगी।

तुला
जिम्मेदारी से काम करें और विरोधियों से सतर्क रहें। रोजगार की तलाश पूरी होगी। धन वापसी की संभावना है। शेयर मार्केट से लाभ संभव है, पर विशेषज्ञ की राय ज़रूर लें।

वृश्चिक
आज तर्क-वितर्क से बचें। परिवार में विवाह संबंधी रुकावट दूर होगी। व्यापार प्रगति करेगा। संतान की शिक्षा हेतु योजनाएँ बनेंगी। लेन-देन में तनाव हो सकता है।

धनु
दिन सकारात्मक रहेगा। प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से छोटी नोकझोंक हो सकती है। घर में नया सामान आ सकता है। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर
आज लाभ का दिन है। नौकरी में संबंध बेहतर रहेंगे। नई जान-पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकजुटता रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी गलती से सबक लें।

कुंभ
मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में समस्या हो तो वरिष्ठ से बात करें। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। पुराना लेन-देन सिरदर्द बन सकता है।

मीन
आज रचनात्मक कार्यों से पहचान मिलेगी। एक साथ कई काम निपटाएँगे। किसी शत्रु के बहकावे में न आएँ। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। कानूनी मामले में जीत की संभावना है। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related