21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

केशकाल में करंट हादसा : 6 से अधिक लोग बेहोश, अस्पताल में भर्ती…

HomeChhattisgarhकेशकाल में करंट हादसा : 6 से अधिक लोग बेहोश, अस्पताल में...

Date:

केशकाल: 20 सितम्बर 2025— शनिवार शाम कोशाबहार क्षेत्र में करंट हादसे से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक ही स्थान पर एक साथ 6 से अधिक लोग करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब लोग खेत के पास काम कर रहे थे और अचानक बिजली का तार जमीन से संपर्क में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था में लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया और जल्द ही सुरक्षित प्रबंधन की मांग की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related