29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

तीन मंजिला इमारत गिरी ,तीन की मौत .

HomeAndhra Pradeshतीन मंजिला इमारत गिरी ,तीन की मौत .

Date:

विशाखापट्नम-राखी श्रीवास्तव

विशाखापत्तनम् कलेक्ट्रेट के पास रामजोगीपेट में तीन मंजिला ईमारत के गिरने से मरने वालों की संख्या 3 पहुँच गयी है | बचाव कर्मियों ने आज सुबह एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया | आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान बिहार निवासी छोटू (27 ) के रूप में की है |

दरअसल इमारत के ढहने का कारण बीती रात तेज हवाओं और बारीश का कारण बताया गया है | और चूँकि ईमारत पुरानी भी थी | विशाखापत्तनम शहर के रामजोगीपेट में आधी रात २ बजे के आसपास एक तीन मजिला इमारत गिर गयी | इस घटना में भाई-बहन (अंजलि,दुर्गा प्रसाद ) और बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गयी ,जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है | घायलों में रामाराव,कल्याणी ,के.शिवशंकर ,सातिका रोजरानी और एस.कृष्णा शामिल हैं | सूचना मिलने पर बचाव कर्मियों ने मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की | NDRF और दलदल कर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला | पुलिस ने घायलों को तत्काल किंग जार्ज हॉस्पिटल पहुंचाया | DCP सुमित गरुड ने घटना स्थल का निरिक्षण किया | घायलों की हालत स्थित बतायी जा रही है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...