स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / खेल
इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 342 रन से हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि इंग्लैंड ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीन मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत से इंग्लैंड ने क्लीन स्वीप होने से बचाकर अपना सम्मान भी बचाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) की शतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 414 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बेथेल ने 82 गेंदों पर 110 रन बनाए और रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 20.5 ओवरों में 72 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए नौ ओवरों में 18 रन देकर चार विकेट झटके, जिनमें से शुरुआती पांच ओवरों में उन्होंने केवल पांच रन देकर चार विकेट हासिल किए। इससे पहले रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने 2023 में श्रीलंका को 317 रन से हराया था।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


