31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

गढ़चिरौली पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली एक बड़ी सफलता…

HomeChhattisgarhगढ़चिरौली पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली एक बड़ी सफलता...

Date:

बीजापुर: -गढ़चिरौली पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हैदराबाद से कुख्यात नक्सली शंकर उर्फ अरुण येर्रा मिच्छा (25) को गिरफ्तार किया है, जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बांदेपारा गांव का रहने वाला शंकर 2018 में माओवादी संगठन से जुड़ा था और गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए कई हमलों और घटनाओं में शामिल रहा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शंकर 2018 से 2022 तक डीवीसीएम का अंगरक्षक रहा और इसके बाद पेरामिली दलम में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाता रहा। नवंबर 2023 में कपेवंचा गांव के निर्दोष ग्रामीण रामजी चिन्ना आत्राम की हत्या में वह मुख्य आरोपी है। इसके अलावा वह चार मुठभेड़ों में भी सीधे तौर पर शामिल रहा। 2024 में संगठन छोड़ने के बाद वह कुछ समय छत्तीसगढ़ में खेती करता रहा और फिर आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में छिप गया था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 सितंबर 2025 को हैदराबाद से उसकी गिरफ्तारी की। उसके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां सुरक्षा बल उससे अन्य नक्सली नेटवर्क, हथियारों और योजनाओं से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...