स्वतंत्र छत्तीसगढ़/बिलासपुर:
सकरी पुलिस ने रविवार देर रात हाईवे पर अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की नाइट गश्त के दौरान 5 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग हाईवे पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और राहगीरों को डरा-धमकाकर वसूली करते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा और सभी आरोपियों को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
इसके साथ ही 4 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा भी दाखिल किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि हाईवे पर अवैध व अनैतिक गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)


