29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

वरिष्ठ संघ प्रचारक शांताराम जी सर्राफ का निधन, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर…

HomeChhattisgarhवरिष्ठ संघ प्रचारक शांताराम जी सर्राफ का निधन, छत्तीसगढ़ में शोक की...

Date:

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व प्रांत प्रचारक रहे शांताराम जी सर्राफ का आज देवलोक गमन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़भर में शोक की लहर दौड़ गई और लगातार लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

उम्रदराज होने के बावजूद संघ कार्य के प्रति उनकी सक्रियता सदैव अनुकरणीय रही। सरल और सहज स्वभाव के धनी शांताराम जी को आज की पीढ़ी सदैव याद रखेगी। शांताराम जी सर्राफ ने अपने जीवन में अनेक दायित्वों का निर्वहन किया। वे मध्यप्रदेश के सागर में जिला प्रचारक, रायपुर विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक, मध्य क्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे। संघ और समाज के लिए समर्पित उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

अंतिम दर्शन एवं संस्कार
जानकारी के अनुसार शांताराम जी सर्राफ का अंतिम दर्शन कल प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक जागृति मंडल, रायपुर में किया जा सकेगा। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 6 सितम्बर को दोपहर 1 बजे मदकू द्वीप में संपन्न होगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related