29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

जगदलपुर में बस्तर दशहरे की दूसरी प्रमुख रस्म ‘डेरी गड़ाई’ पूरी, रथ निर्माण शुरू…

HomeChhattisgarhजगदलपुर में बस्तर दशहरे की दूसरी प्रमुख रस्म ‘डेरी गड़ाई’ पूरी, रथ...

Date:

बस्तर की आस्था और परंपरा से जुड़ा विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व अब रंग लेने लगा है। शुक्रवार को इसकी दूसरी प्रमुख रस्म ‘डेरी गड़ाई’ पूरे धार्मिक उत्साह और परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।

यह रस्म दशहरा की तैयारियों का अहम पड़ाव मानी जाती है। इसके साथ ही मां दंतेश्वरी की परिक्रमा के लिए रथ निर्माण की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो जाती है। बिरिंगपाल गांव से लाई गई पवित्र साल की टहनियों को सिरहासार में विशेष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच गाड़ा गया। इसी क्षण से रथ निर्माण का कार्य प्रारंभ करने की अनुमति मिलती है। इस अवसर पर महिलाओं ने हल्दी खेलने की परंपरा निभाई। वे एक-दूसरे पर हल्दी छिड़ककर उत्सव की खुशी साझा करती हैं। यह परंपरा सामुदायिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक मानी जाती है।

रस्म पूर्ण होते ही झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव के संवरा जाति के कारीगरों ने रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ये कारीगर परंपरागत तकनीकों और औजारों से रथ तैयार करते हैं, जो बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक धरोहर और कारीगरी का अद्भुत नमूना होता है। रथ परिक्रमा इस पर्व का मुख्य आकर्षण है, जिसमें हजारों श्रद्धालु और देश-विदेश से आए पर्यटक शामिल होते हैं। डेरी गड़ाई रस्म के दौरान दशहरा समिति के अध्यक्ष, सदस्य, मांझी-चालकी, नाइक-पाइक, मेंबर-मेंबरिन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय समुदाय मौजूद रहे।

दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी ने कहा—
“किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले विशेष पूजा की जाती है, उसी तरह डेरी गड़ाई में भी पूजा और हल्दी खेलने की परंपरा निभाई गई।” वहीं, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने जानकारी दी कि बस्तर दशहरा के लिए सरकार से 50 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा—
“इस साल भी बस्तर दशहरा भव्य तरीके से मनाया जाएगा। अनूठी रस्मों से जुड़ा यह पर्व देश-विदेश में बस्तर की पहचान बनेगा।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related