27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एसीबी अफसर बनकर क्रेटा कार में घूम रहा था युवक, 20 लाख की संपत्ति समेत गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhएसीबी अफसर बनकर क्रेटा कार में घूम रहा था युवक, 20 लाख...

Date:

रायपुर: 05 सितंबर 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को एसीबी का अफसर बताकर क्रेटा कार में घूम रहा था। आरोपी की पहचान आशीष घोष (31 वर्ष), निवासी हनुमान वाटिका, भाठागांव, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक फर्जी आईडी कार्ड, क्रेटा कार, दो मोबाइल फोन, सोने के जेवर और 1,99,000 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध क्रेटा कार (सीजी 04 एमएम 0024) को रोका। पूछताछ में चालक आशीष घोष संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पहचान पत्र दिखाया। जांच में आईडी कार्ड फर्जी निकला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पुरानी बस्ती लाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/2025 दर्ज कर धारा 204, 319(2), 336(3), 339, 340(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी आईडी कार्ड किसने बनाया और आरोपी किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...