त्यौहारों व कानून-व्यवस्था को लेकर एस.एस.पी.दुर्ग ने की समीक्षा बैठक…

HomeCHHATTISGARHत्यौहारों व कानून-व्यवस्था को लेकर एस.एस.पी.दुर्ग ने की समीक्षा बैठक...

Date:

दुर्ग: 31 अगस्त 2025; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) की अध्यक्षता में 31 अगस्त 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में आगामी गणेश विसर्जन एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग चिन्हित करने तथा निर्धारित समय पर ही जुलूस निकालने की अनुमति देने पर बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि गणेश विसर्जन तक पंडालों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से की जाए। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।

गुंडा निगरानी बदमाशों के विरुद्ध बाउंड ओवर कर कार्रवाई करने, उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही करने तथा फरार निगरानी बदमाशों की पतासाजी कर आम जनता को सतर्क करने की हिदायत दी गई।

बैठक में लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा की गई। एक वर्ष से अधिक पुराने मामलों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश थाना/चौकी प्रभारियों को दिए गए। साथ ही लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामीली करने को कहा गया।

एसएसपी ने निर्देश दिया कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जाए। थाना क्षेत्र में चाकूबाजी पर सख्त रोक लगाने, धारदार हथियार रखने वालों व अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थों व शराब विक्रय पर भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हर्षित मेहर, श्री सत्य प्रकाश तिवारी, श्री हेम प्रकाश नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अनूप लकड़ा, श्री एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मिंज, श्री चंद्रप्रकाश तिवारी सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...