डॉ. अनामिका सिंह (पार्षद) ने भजन संध्या एवं महाआरती के साथ मनाया जन्मदिन…

HomeCHHATTISGARHडॉ. अनामिका सिंह (पार्षद) ने भजन संध्या एवं महाआरती के साथ ...

Date:

जी.भूषण (31 अगस्त 2025)

रायपुर। नगर निगम रायपुर के वार्ड क्रमांक 49 रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने अपना जन्मदिन रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री संकटहरण समिति, न्यू पुरेना में शिवराम मानस परिवार रायपुर के सौजन्य से भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जिसमें समिति ने डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. अनुराग सिंह के हाथों पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। महाआरती के पश्चात केक कटिंग का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा परिसर “बार-बार दिन ये आये…” गीत की धुनों के साथ उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इसके उपरांत डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अनुराग सिंह के साथ संजय नागर, दीपक वर्मा, राहुल सिंह, राजकुमारी साहू एवं नम्रता राजपूत ने भजन मंडली के मधुर भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विभोर साहू सहित अक्षत बंजारे, ऋतिक साहू, सूर्या पाल, हर्षित साहू, त्रिलोचन वर्मा, राहुल सिंह, नरेन्द्र वर्मा, गौरव गुप्ता, मन यादव, शुभम पाटिल, अभय बंजारे, यमन निषाद, अनिल देवांगन, रोहित यादव, अजय निषाद, बजरंग यादव, दीपक साहू, जगत साहू, विकास साहू, रवि जंघेल, महेंद्र यादव, सागर साहू, विजय वर्मा, नीरज साहू, मयंक निषाद, लक्की साहू, विनायक यादव एवं नितिन वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और संस्कारों से जुड़कर ही जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन का यह क्षण उनके लिए यादगार रहेगा क्योंकि इसमें भक्ति, सौहार्द और मिलनसारिता का अद्भुत संगम रहा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...