30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गुटखा परिवहन मामले में ट्रक मालिक पर 29.96 लाख का जुर्माना…

HomeChhattisgarhजशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गुटखा परिवहन मामले में ट्रक...

Date:

जशपुर: (आनंद गुप्ता )

ऑपरेशन आघात के तहत अवैध गुटखा व तंबाकू उत्पाद के परिवहन पर जशपुर पुलिस की कार्रवाई अब रंग ला रही है। 04 अगस्त 2025 को थाना लोदाम पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रक मालिक पर जीएसटी विभाग ने 29 लाख 96 हजार 480 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त को थाना लोदाम पुलिस ने नेशनल हाइवे-43 पर मंडी बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक (क्रमांक HR55AJ4755) पकड़ा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राशिद खान (उम्र 40 वर्ष), निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू (हरियाणा) बताया।

ट्रक चालक ने पुलिस को बताया था कि वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) जा रहा है और वाहन में डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर लदा है। इसके समर्थन में उसने पुलिस को एक रसीद भी दिखाई। लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी तंबाकू बरामद हुई। चालक के पास इन अवैध उत्पादों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत प्रकरण दर्ज किया और जीएसटी विभाग को प्रतिवेदन भेजा। जांच उपरांत जीएसटी विभाग ने आरोपी ट्रक चालक/मालिक राशिद खान के खिलाफ गड़बड़ी पाए जाने पर लगभग 29.96 लाख रुपये का जुर्माना भरवाया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और आरक्षक हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार अवैध कारोबार पर नकेल कस रही है। अवैध तंबाकू और गुटखा परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी समय पर कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया था, जिसके आधार पर ट्रक मालिक को जुर्माना भरना पड़ा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...