22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लडकी की मौत ..

HomeChhattisgarhबिजली विभाग की लापरवाही के कारण लडकी की मौत ..

Date:

भिलाई : 22 मार्च 2023

भिलाई थाना क्षेत्र की घटना ,घर के सामने ही बिजली के झटके के कारण लड़की को जान से हाथ धोना पड़ा |

भिलाई क्षेत्र के विश्व बैंक कालोनी में १६ वर्षीय बालिका की मौत हो गयी | दरअसल घर के सामने ही बिजली पूल से सटे वायर में करंट था | लडकी उसकी चपेट में आ गयी | जब तक उसे अस्पताल पहुचाया जाता ,तब तक उस बालिका की मौत हो गयी |

(मृतिका विनीता शील की तस्वीर )

घटना आज बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे के आस पास की है | कालोनी के रहवासी मिंटू शील की की पुत्री 16 वर्षीय विनीता शील ,घटना के समय घर से निकलकर सामने की दूकान पर सामान लेने जा रही थी | उसी दौरान वो पोल के नजदीक से गुजरी ,जहाँ पर एक बिजली के तार लटक रही थी जिसमे करंट था | पीडिता का हाथ इस वायर से टकराया और वो चिपक गयी | और जान से हाथ धो बैठी | पीछे बिजली विभाग की लापरवाही माना जा रहा है | जबकि बिजली पोल के पास पेड़ की छंटाई हेतु शिकायत की गयी थी ,परन्तु विभाग ने देर कर दी , अब हादसे के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और छंटाई शुरू कर दी , इस कृत्य से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं | परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है | उनकी शिकायत है की बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related