29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

एटीम कटिंग कर चोरी का प्रयास, दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार ..

HomeChhattisgarhKUMHARIएटीम कटिंग कर चोरी का प्रयास, दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार ..

Date:

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एटीम काटकर चोरी करने का प्रयास करने के आरोप में दो नाबालिग सहीं तीन अपराधियों को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया है | कथित एटीम मशीन में 11 लाख रुपये नगद रहना बताया गया | चोरी की घटना को अंजाम देने से रोकने और आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की गयी है |

(कुम्हारी में एटीम को काटकर चोरी करने का प्रयास )

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीम काटकर चोरी के लिए प्रयास किये गए मामले में दो नाबालिग सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | उक्त आरोपी हाइवे के किनारे कपडा मार्केट से लगा एक एटीम को काटने का प्रयास कर रहे थे | होरी को अंजाम देने के प्रयास में लगे तीनो आरोपी पुलिस कि हिरासत में हैं | तीनो आरोपी मध्यप्रदेश बालाघाट के रहने वाले बतायी गयी है ,जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है |

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी कि पेट्रोलिंग पुलिस देर रात गश्त कर रही थी | आज सुबह लगभग ३.00 बजे के लगभग पेट्रोलिंग टीम ने देखा कि निजी बैंक के एटीम का शटर नीचे से खुला हुवा है | शक होने पर नजदीक जाकर देखा गया के,तो एक बाइक खडी थी | थोड़े ही समय में एटीम का सायरन बजने लगा | पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल एटीम को घेर लिया और देखा तो अन्दर तीन आरोपी थे जो गैस कटिंग मशीन से काट रहे थे |

इस सुरक्षात्मक कार्यवाही से खुश होकर कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम की तत्परता को देखते हुवे आई.जी.आनंद छाबड़ा ने 10000/- का नगद पुरस्कार टीम को देने की घोषणा की है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार…

कुम्हारी/दुर्ग: 11 अगस्त 2025, ग्राम लिमतरा में अवैध शराब बिक्री,...

कुम्हारी के चोरहा नाले में बहादुर राकेश ने बचाई दो जानें, खुद की गंवाई…

कुम्हारी: 27 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी...