32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी...

Date:

रायपुर / मनेन्द्रगढ़-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 26 अगस्त 2025,

मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में तेज बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया। वहीं (MCB) जिले के भरतपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई। अंबिकापुर में भी दोपहर के समय करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। यहां मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी घुस गया। निचले इलाकों में घरों और दुकानों तक पानी पहुंच जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सरगुजा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

  • 7 जिलों (जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव और बस्तर) में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने, बादल गरजने और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।
  • वहीं 19 जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट है।
  • कोरिया, जीपीएम, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद और दुर्ग में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related