32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

पति ने पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक में छिपाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद…

HomeChhattisgarhपति ने पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक में छिपाया, कोर्ट ने...

Date:

कोरबा: 26 अगस्त 2025,

बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रूमगरा में पत्नी की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले आरोपी पति को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी रवेंद्र कुमार राजपूत (37) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपए जुर्माना और साक्ष्य छिपाने के आरोप में एक साल कैद व 500 रुपए अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

घटना 18 जुलाई 2022 की है। उस दिन आरोपी की पत्नी बुधवारा बाई अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। उसकी मां मिलन बाई ने गुमशुदगी की जानकारी बेटे राजू राजपूत को दी। अगले दिन जब राजू अपनी बहन का हाल जानने उसके घर पहुंचा तो उसने सेप्टिक टैंक पर रखी लकड़ी देखकर शक जताया। जांच करने पर टैंक से बुधवारा बाई का शव बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि सास को अपने साथ रखने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इसी रंजिश में आरोपी रवेंद्र ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को छिपाने की कोशिश की। करीब तीन साल चली सुनवाई के बाद मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related