रायपुर। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है और ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को बस्तर संभाग में जोरदार बारिश हुई, जिसमें सुकमा जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा। भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है और नदी-नाले उफान पर हैं। शबरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से झापरा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे सुकमा जिला मुख्यालय का ओडिशा से संपर्क टूट गया। प्रशासन ने लोगों से नदी और घाटों से दूर रहने की अपील की है।
कोंडागांव जिले में बारिश से बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला दब गई। स्थानीय लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बिलासपुर में भी मंगलवार को शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बरसात से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसके असर से अगले 2-3 दिन तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बस्तर और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


