बिग ब्रेकिंग;सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी…

HomeCHHATTISGARHबिग ब्रेकिंग;सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी...

Date:

छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। वहीं, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

राजनीतिक गलियारों में इन अटकलों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। यदि यह नियुक्ति होती है तो प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। डॉ. रमन सिंह लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं और केंद्र व संगठन स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

इसी तरह, अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा सरकार को विधानसभा संचालन में मजबूती मिल सकती है।

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। लेकिन भाजपा खेमे और राजनीतिक विश्लेषकों में इन नामों को लेकर गहन चर्चा जारी है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CG Crime News: आदतन बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर…

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन...