रायपुर/छत्तीसगढ़:
रायपुर। प्रदेश के 33 जिलों में स्वास्थ्य मितानिन संघ और प्रशिक्षक कल्याण संघ के नेतृत्व में मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा होने जा रहा है। 19 अगस्त को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव की योजना थी, लेकिन बूढ़ा तालाब धरनास्थल पर अनुमति नहीं मिलने के कारण अब यह प्रदर्शन नया रायपुर के तूता धरनास्थल पर होगा। यहां से मितानिनें मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी।
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ का कहना है कि चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में मितानिनों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही मितानिन कार्यक्रम को एनजीओ के हवाले करने के निर्णय का भी संघ ने विरोध जताया है।
संघ ने ऐलान किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश की 72 हजार मितानिनें जंगी आंदोलन करेंगी। इसमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग की मितानिनें राजधानी में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव करेंगी, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग की मितानिनें अपने-अपने जिलों में चक्का जाम करेंगी।
संघ की अध्यक्ष सरोज सेंगर ने बताया कि विरोध स्वरूप 18 अगस्त से शुरू हो रहे राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


