27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

श्री बालाजी विद्या मंदिर,देवेन्द्र नगर ,रायपुर में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन …

HomeChhattisgarhश्री बालाजी विद्या मंदिर,देवेन्द्र नगर ,रायपुर में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़ : जी.भूषण

रायपुर। ऑनलाइन ठगी और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिख समाज और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के दूसरे चरण की कार्यशाला का आयोजन सोमवार 18 अगस्त 2025 को राजधानी रायपुर स्थित बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, महिला एडवोकेट नवनीत कौर छाबड़ा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से साइबर एक्सपर्ट चिंतामणि साहू ने बच्चों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

सिख समाज के अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्कूलों से शुरुआत की गई है और आगे प्रदेश के अन्य शहरों के विद्यालयों तक इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समाज से जुड़े वालंटियर तैयार किए जाएंगे, जो आमजन को जागरूक करेंगे।

कार्यशाला में मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों को ध्यानपूर्वक सीखा। छात्रों से अपेक्षा की गई कि वे न केवल स्वयं बल्कि अपने माता-पिता, परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मोबाइल कॉल, मैसेज और लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी से सतर्क करेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सिख समाज और पुलिस का यह अभियान राजधानी रायपुर से शुरू हुआ है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों में लगातार कैंप लगाकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। आगे चलकर इसे पूरे प्रदेश में व्यापक रूप दिया जाएगा ताकि आम नागरिक साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं और सुरक्षित रह सकें।कार्यक्रम में आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी, कोषाध्यक्ष मोहन नायडू, तथा टी. श्रीनिवास रेड्डी (वी.पी.-1) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related