ट्रंप ने कहा– भारत पर टैरिफ से रूस पर दबाव, पुतिन से अलास्का में मुलाकात…

HomeInternationalट्रंप ने कहा– भारत पर टैरिफ से रूस पर दबाव, पुतिन से...

Date:

वॉशिंगटन/अलास्का
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत पर आयात शुल्क लगाने के उनके फैसले से रूस पर दबाव पड़ा और इसी कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की इच्छा जताई। शुक्रवार को अलास्का में दोनों नेताओं के बीच शिखर बैठक हुई, हालांकि इसमें युद्ध रोकने पर सहमति नहीं बन पाई।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि रूस, भारत को तेल का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक मानता है और जब अमेरिका ने भारत पर शुल्क लगाने की घोषणा की, तो मॉस्को को झटका लगा। ट्रंप के अनुसार, “जब मैंने भारत से कहा कि हम आपसे शुल्क लेंगे क्योंकि आप रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो इससे रूस पर दबाव पड़ा और उसने फोन कर मुलाकात की इच्छा जताई।” ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अभी नए टैरिफ पर तत्काल विचार करने की जरूरत नहीं है, लेकिन “दो से तीन सप्ताह में” वह इस मुद्दे पर फिर से निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि चीन, जो रूस का सबसे बड़ा तेल ग्राहक है, पर भी आगे दबाव डाला जा सकता है।

इधर, भारत ने अमेरिकी टैरिफ का विरोध किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एस. साहनी ने साफ कहा कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है और खरीदारी आर्थिक आधार पर जारी रहेगी। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप प्रशासन के निर्णय को “अनुचित” बताया और राष्ट्रीय हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले सप्ताह भारत पर 25% आयात शुल्क लगाया था और अतिरिक्त 25% बढ़ाने का ऐलान किया है। यह फैसला 27 अगस्त से लागू होगा, जिसके बाद भारत पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा। अलास्का बैठक को लेकर अमेरिकी पक्ष ने कहा कि वार्ता सार्थक रही, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अभी ठोस सहमति बनना बाकी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश ने नई दिल्ली में शेख हसीना की मीडिया ब्रीफिंग पर जताई नाराजगी, भारत से उठाए सवाल…

ढाका, बांग्लादेश नई दिल्ली में अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना...