26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और वृक्षारोपण के साथ श्री बालाजी विद्या मंदिर में 79वाँ स्वाधीनता दिवस समारोह संपन्न…

HomeChhattisgarhध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और वृक्षारोपण के साथ श्री बालाजी विद्या मंदिर में...

Date:

रायपुर: 16 अगस्त 2025
राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आंध्रा एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी उपस्थित रहे। उनके द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ध्वज फहराते ही वातावरण “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूँज उठा।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर आधारित भाषण दिए, काव्य-पाठ प्रस्तुत किया तथा संगीत शिक्षक श्री रजत दत्ता के निर्देशन में देशभक्ति गीत गाए। गीतों और कविताओं की गूँज से पूरा प्रांगण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।

मुख्य अतिथि श्री जी. स्वामी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और निष्ठा आवश्यक है। बच्चों को उन्होंने संदेश दिया कि वे मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर किताबों से मित्रता करें। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है क्योंकि स्वस्थ तन और मन ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जयप्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम में दी गई बलिदानों को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी हमें कठिन संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में मिली है। इस आजादी की रक्षा में हर नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय होना गर्व का विषय है और हमें राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

आंध्रा एसोसिएशन के सचिव श्री के.एस. आचार्युलु ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और विद्यार्थियों को परिश्रम व ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष-1 श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सतत प्रयास आवश्यक है। उपाध्यक्ष-2 श्री पी.एम. भास्कर पटनायक तथा संयुक्त सचिव-2 श्री एम. श्रीनिवास राव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य श्री के. विजय कुमार, श्री पी. अमित नायडू, श्री सी. साई गोपाल, श्री बी. रोहित, श्री टी. सुरेश कुमार एवं श्री उमा महेश्वर भी उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की प्रगति की सराहना की।

समारोह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। “घर-घर पेड़ लगाना है, जीवन को बचाना है” का नारा देते हुए विद्यालय परिसर एवं देवेंद्र नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत “सारे जहाँ से अच्छा” गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। पूरा वातावरण देशभक्ति की उमंग से भर उठा और सभी ने भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related