22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर रायपुर प्रेस क्लब की अनूठी पहलवरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा की स्मृति में तीन दिवसीय फोटो प्रतियोगिता व प्रदर्शनी…

HomeChhattisgarhवर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर रायपुर प्रेस क्लब की अनूठी पहलवरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट...

Date:

रायपुर : 15 अगस्त 2025

रायपुर वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा की स्मृति में तीन दिवसीय फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की विरासत, प्रकृति और विकास यात्रा को कैमरे में कैद करने का अवसर मिलेगा। आयोजन की तारीख का औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा।

प्रतियोगिता में तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। पहली श्रेणी ‘25 सालों का छत्तीसगढ़’ में राज्य के विकास की झलक, दूसरी ‘हेरिटेज’ में सांस्कृतिक विरासत, और तीसरी ‘नेचर’ में प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्यजीवन को फोटोग्राफी के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।

यह प्रतियोगिता केवल प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्यों के लिए खुली होगी। हर श्रेणी में एक फोटो जमा करने की अनुमति रहेगी। तस्वीर का आकार 12×18 इंच होना अनिवार्य है। DSLR, मोबाइल या ड्रोन से खींची गई फोटो मान्य होंगी, लेकिन एडिटेड तस्वीरें स्वीकार नहीं की जाएंगी। फोटो जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त शाम 5 बजे तय की गई है। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिलेगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रभुल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल फोटोग्राफी कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सुंदरता और गौरवशाली विरासत को भी नई पहचान दिलाएगा।

खबरें और भी…बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related