कोरबा : 13 अगस्त 2025
कोरबा के हरदी बाजार में सोमवार रात (11 अगस्त) दो अज्ञात चोरों ने किशन ट्रेडर्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रात करीब 12 बजे दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर से मोबाइल, नकदी, बिल पर्ची, कलर बनाने का सॉफ्टवेयर सहित 40 से 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
यह भी पढ़े : मतदाता सूची में अनियमितताएं, पूर्व मंत्री ने जांच की मांग…
दुकान मालिक लेखराम राठौर को मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था और दीवार टूटी हुई मिली।
हरदी बाजार में पिछले एक महीने में यह तीसरी चोरी है। इससे पहले बस स्टैंड स्थित राधे मोबाइल शॉप और हनुमान मंदिर की दान पेटी से चोरी हो चुकी है। इसके अलावा, महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाएं भी हुई हैं। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारी वर्ग में दहशत है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। हरदी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


