17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

शिवरीनारायण: म्यूल अकाउंट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्तारियां…

HomeChhattisgarhशिवरीनारायण: म्यूल अकाउंट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12...

Date:

शिवरीनारायण: 07 अगस्त 2025.

शिवरीनारायण म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी के बड़े मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वंश देवांगन (निवासी बिर्रा), बलराम श्रीवास (निवासी किकिरदा) और राहुल साहू (निवासी पेंड्री) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों ने शिवरीनारायण स्थित एक्सिस बैंक शाखा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे खाता खुलवाकर करीब 31 लाख 49 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया। समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें इन खातों के जरिए ठगी की रकम के लेनदेन की पुष्टि हुई।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में कुल 16 म्यूल अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इससे पहले 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इस नई कार्रवाई के साथ अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मामले की जांच तेज़ी से जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related