रायपुर: 06 अगस्त 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार और “ॐ नमः शिवाय”, “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


