26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

भिलाई में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, सीएम साय हुए शामिल…

HomeChhattisgarhBHILAIभिलाई में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, सीएम साय हुए शामिल...

Date:

भिलाई : 05 अगस्त 2025

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में चल रही पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का समापन आज हुआ। कथा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने कहा कि सावन के पावन माह में शिव कथा का आयोजन अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को सावन की शुभकामनाएं दीं और छत्तीसगढ़ की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़े :भिलाई के टाटा लाइन क्षेत्र में पीलिया के दो मरीज मिले, जल जांच के निर्देश…

मुख्यमंत्री ने आयोजनकर्ता दया सिंह एवं उनकी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाती है। मुख्यमंत्री ने पं. प्रदीप मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिव महापुराण के प्रचार-प्रसार से सनातन संस्कृति को सुदृढ़ कर रहे हैं। इस अवसर पर सीएम ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना भी की।

कथा स्थल पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं अत्यंत अनुशासित और प्रशंसनीय रहीं।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...