भिलाई : 05 अगस्त 2025
दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36, टाटा लाइन में पीलिया के दो मरीज सामने आए हैं। मलेरिया विभाग ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, पीलिया से एक व्यक्ति की मौत की अफवाह को विभाग ने खारिज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मृतक को पहले से ही गंभीर बीमारी थी।
यह भी पढ़े : बिलासपुर में मौलाना ने गर्भवती पत्नी को एसिड पिलाकर मार डाला, कब्र से शव निकालकर हुआ खुलासा…
मलेरिया अधिकारी सीपी बंजारे ने बताया कि क्षेत्र में बीएसपी और नगर निगम की जल आपूर्ति लाइनों में सीवरेज के मिल जाने से जल प्रदूषण की आशंका है। इसको देखते हुए पीएचई विभाग को जल सैंपल की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे उबला हुआ पानी पीएं, ताजा और गर्म भोजन करें और सड़ी-गली सब्जियों से बचें। नगर निगम स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और संक्रमण रोकने सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


