रायपुर : 25 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश भर में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। रायपुर में घने बादल छाए हुए हैं, सुबह रिमझिम बारिश हुई। सरगुजा संभाग के जिलों में आज गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
www.swatantrachhattisgarh.com


