उज्जैन : 01 अगस्त 2025
सावन के पावन माह में चिंतामन रोड स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं, युवतियों और बच्चों द्वारा बनाए जा रहे इन शिवलिंगों में अब तक तीन लाख से अधिक तैयार हो चुके हैं।
यह भी पढ़े : भोपाल में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, 1 अगस्त से नया नियम लागू…
स्थानीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास ने बताया कि यह आयोजन पिछले छह वर्षों से हो रहा है और इस बार पूर्णिमा तक पांच लाख से अधिक शिवलिंग तैयार कर लिए जाएंगे। काली मिट्टी से बने प्रत्येक शिवलिंग पर एक चावल का दाना चिपकाया जाता है।
मान्यता है कि शिवलिंग निर्माण से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। पूजन के बाद सभी शिवलिंगों को शिप्रा नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
खबरे और भी…


