30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

जंगल में मिला पूर्व विधायक के भाई का कंकाल, हत्या की जांच में जुटी पुलिस…

HomeChhattisgarhजंगल में मिला पूर्व विधायक के भाई का कंकाल, हत्या की जांच...

Date:

रायगढ़ : 31 जुलाई 2025

लैलूंगा थाना क्षेत्र के सिसरिंगा जंगल में 30 जुलाई की शाम एक सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह सिदार (43) के रूप में हुई है, जो 7 जुलाई से लापता थे।

जयपाल सिंह, ग्राम कटकलिया निवासी और पाखर गांव के ग्राम सचिव थे। 7 जुलाई को वह बेटे को स्कूल छोड़ने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस को शव के पास मिले कपड़ों और परिजनों की पुष्टि के आधार पर पहचान हो सकी।

यह भी पढ़े : मानव तस्करी-धर्मांतरण मामला, ननों की जमानत याचिका पर एनआईए कोर्ट में होगी सुनवाई…

पुलिस ने मर्डर की आशंका जताई है और कटकलिया गांव के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक संदिग्ध की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। शुरुआती जांच में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की भी संभावना जताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि जांच जारी है, और तथ्य स्पष्ट होते ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...