22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बस्तर रेल यातायात ठप, 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी…

HomeChhattisgarhबस्तर रेल यातायात ठप, 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी...

Date:

जगदलपुर : 30 जुलाई 2025

जगदलपुर और किरंदुल से चलने वाली 10 यात्री ट्रेनें 2 जुलाई से रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने लैंड स्लाइड और तकनीकी मरम्मत का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। जुलाई भर ट्रेनों का संचालन बंद रहने से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।

रेलवे ने जहां मालगाड़ियों का संचालन जारी रखा है, वहीं सभी यात्री ट्रेनें कोरापुट तक सीमित कर दी गई हैं। इससे बस्तर के मरीजों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यात्रियों को अब निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे खर्च भी बढ़ा है।

यह भी पढ़े : रायगढ़ के जंगल में दिखे बाघ के पदचिन्ह, वन विभाग सतर्क…

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर DRM से ट्रेनों को पुनः शुरू करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि समाधान न होने पर मालगाड़ियों का विरोध किया जाएगा। बावजूद इसके रेलवे की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:

  • विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस (18515/18516)
  • विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर (58501)
  • हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस (18005/18006)
  • राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (18107/18108)
  • भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस (18447/18448)

रेलवे की उदासीनता से नाराज़ स्थानीय लोगों ने यात्री सेवा बहाल करने की मांग तेज कर दी है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related