CGPSC भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बेदाग अभ्यर्थियों को 60 दिन में मिलेगी नियुक्ति…

HomeCHHATTISGARHBILASPURCGPSC भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बेदाग अभ्यर्थियों को 60...

Date:

बिलासपुर : 30 जुलाई 2025

CGPSC 2021 भर्ती घोटाले के बीच हाईकोर्ट ने योग्य और बेदाग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन उम्मीदवारों के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है, उन्हें 60 दिनों के भीतर नियुक्ति दी जाए।

गौरतलब है कि 171 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे। कई नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों के चयन पर विवाद खड़ा हुआ था। इसके चलते CBI जांच शुरू हुई और नियुक्तियां रोक दी गई थीं।

यह भी पढ़े : बिलासपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, 4 जगहों पर एक साथ छापा…

चयन से वंचित 60 से अधिक अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने कहा कि सभी नियुक्तियां CBI जांच और कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी, लेकिन जिनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है, उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन होगा।

राज्य सरकार ने अनियमितता की आशंका जताकर नियुक्ति रोकी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने यह तर्क खारिज कर बेदाग उम्मीदवारों को राहत दी है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...