बिलासपुर: 30 जुलाई 2025
रायपुर और दुर्ग में स्पा सेंटरों की आड़ में सेक्स रैकेट का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस सतर्क हो गई है। 29 जुलाई को पुलिस ने शहर के 4 स्पा सेंटरों – द एलिमेंट स्पा (तारबाहर), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाजा), और ईवा स्पा (सरकंडा) में एक साथ छापा मारा।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्टाफ व युवतियों की तलाशी ली, बैग और दस्तावेज खंगाले तथा रजिस्टर चेक कर ग्राहकों का रिकॉर्ड देखा। सभी कर्मचारी भारतीय पाए गए। स्पा संचालकों को निर्देश दिए गए कि हर ग्राहक और स्टाफ की जानकारी दस्तावेज सहित सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि यह जांच एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एहतियातन की गई, ताकि शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों की पारदर्शिता बनी रहे और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लग सके।
follow us: www.swatantrachhattisgarh.com


