दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल,108 गुमशुदा बच्चे सकुशल परिजनों से मिलाए गए…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल,108 गुमशुदा बच्चे सकुशल परिजनों से मिलाए...

Date:

दुर्ग : 26 जुलाई 2025

दुर्ग जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 108 गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। इनमें एक मामला 9 साल पुराना भी शामिल है, जिसमें बच्चे को बरामद किया गया है।

SP विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों को अभियान में शामिल किया गया। बड़े थानों से 2-2 तथा छोटे थानों से 1-1 टीम बनाकर गुमशुदा बच्चों की तलाश की गई। अभियान के नोडल अधिकारी अभिषेक झा ने बताया कि 24 दिनों में ही करीब 30% गुमशुदा बच्चों को वापस लाया गया है, जबकि सात टीमें अभी भी अन्य राज्यों में बच्चों की खोजबीन में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती, फिजिकल टेस्ट में सफल 1310 उम्मीदवारों की सूची जारी, अब लिखित परीक्षा की तैयारी…

दुर्ग जिले ने इस अभियान में राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि पहला स्थान बिलासपुर को मिला है। अभियान के तहत सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हैदराबाद, उड़ीसा, महाराष्ट्र (पुणे), तमिलनाडु (चेन्नई), राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों से भी बच्चों को बरामद किया गया।

पुलिस का यह अभियान न केवल परिजनों के लिए राहतभरा रहा, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी लेकर आया है। 31 जुलाई तक आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना जताई गई है, जिससे इस अभियान की सफलता और भी उल्लेखनीय हो सकती है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...