दुर्ग : 26 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के तहत फिजिकल टेस्ट में सफल 1310 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर देखी जा सकती है।
दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के इन उम्मीदवारों ने हाल ही में आयोजित शारीरिक दक्षता और माप परीक्षण (PET/PST) में सफलता हासिल की है। अब ये सभी उम्मीदवार आगामी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े : बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया-जामगा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य, कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द…
लिखित परीक्षा के लिए इन उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक संवर्ग के 570 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी से 6 मार्च 2024 तक लिए गए थे, जबकि फिजिकल टेस्ट का आयोजन 16 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 तक किया गया था।
चयनित उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन कर लिखित परीक्षा की प्रक्रिया में सम्मिलित हों। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जल्द ही व्यापम की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


