27.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

जनवरी से जून 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए 55 निगम कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान समारोह आयोजित…

HomeChhattisgarhजनवरी से जून 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए 55 निगम कर्मचारियों का...

Date:

रायपुर: 26 जुलाई 2025
रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में आज महात्मा गांधी सदन स्थित निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल सभागार में नगर निगम से जनवरी से जून 2025 के मध्य सेवानिवृत्त हुए 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने अध्यक्षता की। आयुक्त श्री विश्वदीप, विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरूण दुबे और संघ अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव मंचासीन रहे।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पहार पहनाकर ससम्मान विदाई दी गई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अपने उद्बोधन में नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “रायपुर के विकास में निगम कर्मियों की अहम भूमिका रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान और उनके स्वत्वों का समय पर भुगतान नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि सेवानिवृत्ति के दिन निगमकर्मियों को ससम्मान उनके निवास तक छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि “नगर निगम में यह परंपरा रही है कि सेवानिवृत्ति दिवस पर कर्मियों को उनका समस्त बकाया स्वत्व दिया जाता है। निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जैसे संवेदनशील अधिकारी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व संवेदनशील हो रही है।”

आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि “नगर निगम रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा व मेहनत से कार्य करते हैं, जिससे नगर निगम की सकारात्मक छवि बनती है। सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव अमूल्य है और उनसे मार्गदर्शन लेने के लिए निगम हमेशा तैयार रहेगा।”

कार्यक्रम में डॉ. अनामिका सिंह ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव का समाज हित में उपयोग करने का सुझाव दिया।

सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मियों में प्रमुख रूप से राजेन्द्र वर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह कोट्टे, श्रीमती विमला, श्रीमती रानी, नित्या, श्रीमती शीला, सुभांगनी, बीसो बाई यादव, कमला, काशी, वल्लम शर्मा, राजेश करडभुजे, हुमसिंग गायकवाड, परसराम सिन्हा, अजय, शकुन, गजानंद गोदरे, चंद्रकला, कृष्णा, पदमा, बरातु निषाद, गोवर्धन साहू, लक्ष्मी, चन्द्रहास ठाकुर, बसंत राम कुर्रे, लीला, अंबिका, सुनिता, सकीना, दिलीप, हरिशंकर, गौरी, छीता, कुसुम, बनमाली, आशा बाई, चंद्रायन सिंह ठाकुर, सुनील सिंह रघुवंशी, दुर्गेश यादव, आनंद शर्मा, बाहरू धीवर, अशोक गिरी गोस्वामी, शकुतला, निर्मला, उमाशंकर त्रिपाठी, योगीराज वाल्दे, प्रमोद शर्मा, ए.के. हालदार, विमल शर्मा, अमर सिंह डहरिया, मोहम्मद अमीन, विजय सिंह ठाकुर, भरत वर्मा और जगदेश्वर मेहरा शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन रायपुर स्मार्ट सिटी के पूर्व महाप्रबंधक श्री आशीष मिश्रा ने किया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related