16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पामगढ़ में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…

HomeChhattisgarhपामगढ़ में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में मांग पूरी नहीं...

Date:

पामगढ़ (जांजगीर-चांपा): 20 जुलाई 2025

शिवसेना जिला इकाई जांजगीर-चांपा ने पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोसा पैधार एवं चोरभट्टी की जनसमस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कोसा पैधार गांव में सीसी रोड, शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, राशन कार्ड जारी करने, अवैध शराब बिक्री बंद करने तथा 12वीं तक स्कूल की मांग की गई है। वहीं चोरभट्टी ग्राम में चारागाह की भूमि से अतिक्रमण हटाने, अवैध शराब पर रोक लगाने और 12वीं तक की शिक्षा की सुविधा की मांग की गई। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में महिला कमांडो नियुक्त किए जाने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है

Read more;छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: IMD ने 11 जिलों में जारी किया अलर्ट, वज्रपात का भी खतरा…

शिवसेना ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा, जिला महासचिव रामावतार कश्यप, युवा सेना अध्यक्ष दीपक यादव, कामगार सेना अध्यक्ष अमर टंडन, गीतेश यादव, हेमलता सोनी, कविता धीवर, सुमन, सीता देवी, मालती, अहिल्या, पूर्णिमा साहू, अनीता, कविता, दुलौरीन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...