31.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

हरियाखेड़ा के सरपंच रिश्वत लेते पकड़े गए, पद से हटाए गए, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक…

HomeMadhya Pradeshहरियाखेड़ा के सरपंच रिश्वत लेते पकड़े गए, पद से हटाए गए, 6...

Date:

रतलाम : 16 जुलाई 2025

जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत हरियाखेड़ा के सरपंच जितेंद्र पाटीदार को रिश्वत लेने के मामले में पद से हटा दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40(1)(ख) के तहत यह कार्रवाई की।

सरपंच ने ग्राम पंचायत से NOC जारी करने के बदले रतलाम निवासी पिंटू मुनिया से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पिंटू एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं और उन्हें खनिज विभाग से अनुमति के लिए NOC की जरूरत थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन की टीम ने 23 जनवरी को सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : रतलाम में 72 ग्राम एमडी ड्रग के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, थर्मस में छिपाकर ला रहा था नशा…

गिरफ्तारी के बाद सरपंच पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1981 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज हुआ। जांच में दोषी पाए जाने पर जिला पंचायत न्यायालय ने उन्हें पद से हटाने और आगामी छह वर्षों तक किसी भी निर्वाचन में भाग लेने से अयोग्य घोषित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...