रतलाम : 16 जुलाई 2025
जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलपांक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजस्थान के जालौर निवासी सुरेश विश्नोई (32) को 72 ग्राम एमडी ड्रग (मेथाड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग की बाजार कीमत लगभग 2.10 लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी चाय के थर्मस के नीचे प्लास्टिक थैली में ड्रग छिपाकर ला रहा था। गश्त के दौरान सातरुंडा पुलिस सहायता केंद्र के पास पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़े : छेड़छाड़ से तंग आकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, आरोपी पर FIR…
थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एमडी ड्रग राजस्थान से रतलाम सप्लाई करने आया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बढ़ाई गई निगरानी के तहत की गई।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


