42.1 C
Raipur
Monday, May 25, 2026

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा देने का झांसा, 150 करोड़ की ठगी – पति-पत्नी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhBALODA-BAZARशेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा देने का झांसा, 150 करोड़ की ठगी...

Date:

बलोदाबाजार : 16 जुलाई 2025

शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 150 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के आरोपी दिवाकर अवसरिया को पुलिस ने दुर्ग के पोटिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर के न्यू चांगोरभाठा का निवासी है। उसकी पत्नी श्वेता अवसरिया को भी ठगी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दंपत्ति ने शासकीय शिक्षक रामनारायण साहू और अन्य के साथ मिलकर रायपुर, कसडोल, लवन, गिधौरी, महासमुंद, शिवरीनारायण जैसे क्षेत्रों में लोगों से करोड़ों की ठगी की। निवेशकों को दो साल में पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया था।

यह भी पढ़े : पैदायशी टेढ़े मेढ़े पैरों वाले बच्चों पर एम्स में चल रहा रिसर्च…

ठगी का खुलासा तब हुआ जब शिक्षक रामनारायण ने छात्र रूपेश ठाकुर को फंसाया और पैसे लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद जांच में पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, बैंक दस्तावेज, सोने-चांदी के जेवर और ₹9.71 लाख नकद जब्त किए हैं। गिरोह ने कई जगहों पर जमीन भी खरीदी है। अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, संपत्तियों की कुर्की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील: अगर किसी के साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी हुई है, तो वे थाना कसडोल या नजदीकी थाने में सूचना दें।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत…

सरगुजा / छत्तीसगढ़ सरगुजा, छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग में हुए...