रतलाम : 15 जुलाई 2025
युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को इसके दुष्परिणामों से जागरूक करने के लिए रतलाम पुलिस ने ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान की शुरुआत की। एसपी अमित कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक जिले भर में चलेगा।
अभियान के तहत रैली निकाली गई, जिसमें खुली जीप और बाइक सवार पुलिसकर्मी जागरूकता संदेशों के साथ शहर में घूमे। अभियान में एएसपी राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : एम्बुलेंस से ड्रग्स तस्करी, रतलाम पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडीएमए जब्त…
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। पुलिस के साथ सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ व शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे। एसपी ने बताया कि आमजन को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
नारकोटिक्स हेल्पलाइन 7049127867 पर नशे से जुड़ी सूचना देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
प्रमुख गतिविधियां:
- 16-17 जुलाई: स्कूल-कॉलेजों में रचनात्मक कार्यक्रम
- 18-20 जुलाई: जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला
- 21-24 जुलाई: चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, मोटिवेशनल वार्ता
- 25-27 जुलाई: महिलाओं, व्यापारियों, धार्मिक स्थलों में कार्यक्रम
- 28-30 जुलाई: शपथ, समीक्षा और समापन समारोह
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


