रतलाम : 15 जुलाई 2025
रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 एम्बुलेंस के जरिए एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रिंगनोद थाना पुलिस को सूचना मिलने पर रिंगनोद-कलालिया रोड स्थित माता मेलकी फंटा के पास नाकाबंदी की गई, जहां एम्बुलेंस (CG 04 NS 7433) से तलाशी में 100 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़े : श्मशानघाट न होने से महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे, वीडियो सामने आने पर जांच के आदेश…
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित (30) और सुभाष (39), दोनों निवासी मंदसौर जिले के रूप में हुई है। पुलिस ने एम्बुलेंस को भी जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी अमित कुमार के अनुसार, दोनों से पूछताछ जारी है और ड्रग्स की सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


